लाइव न्यूज़ :

भरूच में स्वर्ण वित्त कंपनी में लूटपाट के मामले में चार पकड़े गए

By भाषा | Updated: November 19, 2020 00:37 IST

Open in App

भरूच, 18 नवंबर गुजरात के भरूच जिले में एक स्वर्ण वित्त कंपनी की शाखा से कथित रूप से 3.32 करोड़ रुपये के सोने के गहने और नकदी लेकर फरार होने वाले चार व्यक्तियों को सूरत शहर से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान मोहसिन मलिक (33), मोहम्मद अली नखुदा (29), मोहसिन खलीफा (28) और सलीम खान (40) के तौर पर हुई है। उन्हें 10 दिन पहले स्वर्ण कंपनी की अंकलेश्वर शाखा में लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

भरूच जिले के पुलिस अधीक्षक आर वी चूडास्मा ने कहा कि गिरोह का मास्टरमाइंड मलिक 2011 में कंपनी के वापी शहर की शाखा में वसूली प्रंबधक के तौर पर काम किया था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.65 करोड़ रुपये मूल्य के जेवर और नकदी बरामद कर ली है और बचा हुआ सामान जब्त करने की कोशिश की जा रही है।

चूडास्मा ने कहा, "नौ नवंबर को आरोपी रिवॉल्वर और चाकू लेकर कंपनी की अंकलेश्वर शाखा में घुसे और 3.32 करोड़ रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए। हम अपराध में इस्तेमाल की गई कार का पता लगाने में कामयाब रहे, जिससे उनकी गिरफ्तारी हुई।"

मलिक और खान ने 2017 में नवसारी जिले के चिखली नगर में इसी कंपनी में इसी तरह की लूट में अपनी संलिप्तता कुबूल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया