लाइव न्यूज़ :

ट्रक की चपेट में आने से चार लड़कों की मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:18 IST

Open in App

रायपुर, 23 जुलाई छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुबह की दौड़ में निकले चार लड़कों की एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्रदेश के कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के कांकेर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारदेवरी गांव के करीब आज तड़के ट्रक की चपेट में आने से चार लड़कों पुष्पराज नागेश, हितेश नाग, कमलेश देहारी (सभी 16 वर्ष) तथा रोशन राणा (15) की मौत हो गई ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोज सुबह की तरह आज भी चारों लड़के दौड़ के लिए निकले थे और जब वह एक नाले के किनारे पर थे तब ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और इस घटना में चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और बाद में ग्रामीण ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया तब वह वहां से हटे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू