लाइव न्यूज़ :

वलसाड में समुद्र तट के पास मिले चार शव, पी 305 कर्मियों के होने का पुलिस को संदेह

By भाषा | Updated: May 22, 2021 22:45 IST

Open in App

वलसाड (गुजरात), 22 मई गुजरात के वलसाड जिले में अरब सागर के तट पर शनिवार को कम से कम चार शव मिले और पुलिस को संदेह है कि ये बजरा पी 305 के लापता कर्मियों में से कुछ के हो सकते हैं जो सोमवार को चक्रवात ताउते में मुंबई तट के पास डूब गया था।

वलसाड के पुलिस अधीक्षक राजदीपसिंह झाला ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘चारों शवों पर वर्दी और लाइफ जैकेट देखकर ऐसा लगता है कि ये सभी मुंबई तट के पास डूबे बजरे के सदस्यों के हैं।’’

पुलिस ने कहा कि तीन शव तीथल समुद्र तट पर मिले जबकि एक शव दक्षिण गुजरात में जिले के डूंगरी गांव में समुद्र तट पर मिला, जो महाराष्ट्र के करीब है।

झाला ने कहा, ‘‘हमने दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि शवों के मिलने के बारे में संदेश नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मुंबई और अन्य जगहों पर भेजे जा रहे हैं।

बजरा पी 305, पर सरकारी तेल और गैस कंपनी ओएनजीसी के एक अपतटीय तेल ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म के रखरखाव के काम में लगे कर्मी थे। उक्त बजरा तेज गति वाली हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों के कारण मुंबई तट के पास सोमवार शाम को डूब गया।

इससे पहले दिन में, नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि पी 305 त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है क्योंकि दिन में छह और शव बरामद हुए, जबकि नौ कर्मी अब भी लापता हैं।

घटना के समय पी305 पर सवार 261 कर्मियों में से 186 को अब तक बचा लिया गया है और 66 की मौत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे