लाइव न्यूज़ :

अगरतला हवाई अड्डे पर जाली भारतीय दस्तावेजों के साथ चार बांग्लादेशी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:06 IST

Open in App

अगरतला, 13 अगस्त 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले, अगरतला स्थित महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे पर शुक्रवार को जाली पहचान पत्र के साथ चेन्नई जाने का प्रयास करने वाले चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राज्य के खुफिया सूत्रों से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने उन्हें हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया, जिन्होंने खुद को भारतीय नागरिक बताया और भारतीय आधार कार्ड प्रस्तुत किए, जो जाली साबित हुए।

उनकी पहचान दुलाल शेख, यूसुफ शेख, अमीनुल शेख और रेजाबुल शेख के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें पूछताछ के लिए हवाईअड्डा थाने ले जाया गया।

हवाईअड्डा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सुकांत सेन चौधरी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि एमबीबी हवाई अड्डे से चार बांग्लादेशी नागरिक चेन्नई के लिए रवाना हो रहे हैं।

चौधरी ने कहा, “उन सभी के पास वैध टिकट थे लेकिन जब वे सुरक्षा जांच से गुजर रहे थे तो पता चला कि उनके आधार कार्ड जाली थे। जल्द ही हमारे थाने से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बाद में उनकी असली पहचान सामने आई।’’

उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था।

पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बीएसएफ को त्रिपुरा की 856 किलोमीटर लंबी सीमा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सतर्क कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह