असम के कार्बी आंगलोंग में हथियारों और गोला-बारूद के साथ चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2021 13:36 IST2021-08-27T13:36:52+5:302021-08-27T13:36:52+5:30

Four arrested with arms and ammunition in Karbi Anglong, Assam | असम के कार्बी आंगलोंग में हथियारों और गोला-बारूद के साथ चार गिरफ्तार

असम के कार्बी आंगलोंग में हथियारों और गोला-बारूद के साथ चार गिरफ्तार

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में शुक्रवार को चार लोगों को भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने बोकाजान थाना क्षेत्र के घड़ियालडूबी में एक अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने भारी संख्या में हथियार और गोला बारूद जब्त किया है। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों लोगों की पहचान राजू घाटोवर, कृष्ण ओरंग, लोकेश कंगारी और रॉबर्ट के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या वे किसी उग्रवादी समूह का हिस्सा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four arrested with arms and ammunition in Karbi Anglong, Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Assam Rifles