लाइव न्यूज़ :

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी के साथ चार गिरफ्तार, कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की

By भाषा | Updated: August 8, 2021 22:43 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ अगस्त हरियाणा के कैथल जिले में पुलिस कांस्टेबल पद के लिए भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले चार उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी।

वहीं कांग्रेस ने पेपर लीक मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की है।

पेपर लीक की सूचना के बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने शनिवार को पुरुष पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया था।

एक आधिकारिक बयान में रविवार को यहां बताया गया कि कैथल पुलिस ने चार उम्मीदवारों को पकड़ा है और मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने राज्य की भाजपा नीत सरकार पर हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की है।

उन्होंने पिछले करीब सात वर्षों में युवकों को दी गई नौकरियों पर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!