स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में 55 पिस्तौल के साथ चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:06 IST2021-08-13T21:06:23+5:302021-08-13T21:06:23+5:30

Four arrested with 55 pistols in Delhi ahead of Independence Day | स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में 55 पिस्तौल के साथ चार गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में 55 पिस्तौल के साथ चार गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 13 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने विभिन्न अभियानों में चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 55 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस के निवासी राजवीर सिंह (33) और धीरज कुमार (26) और उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहनेवाले विनोद (48) और दिल्ली के भरथल के रहनेवाले धर्मेंद्र उर्फ धर्मू के रूप में हुई।

विनोद 2007 से ही उम्रकैद की सजा काट रहा है और वह इस साल कोविड-19 महामारी की वजह से अप्रैल से पैरोल पर था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया, ‘‘ सात अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के दो हथियार आपूर्तिकर्ता बुराड़ी फ्लाईओवर के समीप हथियारों को पहुंचाने वाले हैं। एक जाल बिछाकर राजवीर और धीरज को पकड़ लिया गया।''

वहीं एक अन्य अभियान में नौ अगस्त को पुलिस ने विनोद को नजफगढ़-ढांसा रोड से गिरफ्तार किया।

विनोद, न्यू अशोक नगर पुलिस थाने में दर्ज अपहरण के एक मामले में भी शामिल रह चुका है। इस मामले में उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर एक व्यक्ति का अपहरण किया था और उसके परिवार के सदस्यों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

वहीं शुक्रवार को पुलिस ने तीसरे अभियान में एक गुप्त सूचना के आधार पर द्वारका में जाल बिछाकर धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुख्यात कौशल गैंग का करीबी सहयोगी है और दिल्ली और हरियाणा में दर्ज हत्या के दो मामलों में वांछित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four arrested with 55 pistols in Delhi ahead of Independence Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे