लाइव न्यूज़ :

रिश्वत मामले में कृषि उपज मंडी सचिव सहित चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 18, 2020 22:37 IST

Open in App

जयपुर, 18 दिसम्बर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को तीन अलग अलग जगहों पर कार्रवाई करके कृषि उपज मंडी सचिव व कनिष्ठ सहायक व पुलिस हेड कांस्टेबल सहित चार लोगों को कथित तौर पर रिश्वत राशि लेते रंगें हाथ गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि सरदारशहर कृषि उपज मंडी के सचिव घनश्याम मीना व चुरू कृषि उपज मंडी के कनिष्ठ सहायक जगदीश प्रसाद सैनी ने परिवादी से फल सब्जी मंडी में बने टीन शेड में तराजू व सब्जी रखने की जगह दिलाने के नाम पर 40 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी घनश्याम मीना और जगदीश प्रसाद सैनी को परिवादी से 40 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगें हाथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इनके निवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।

उन्होंने बताया कि वहीं करौली जिले के सपोटरा थाने के हेड कांस्टेबल बच्चू सिंह को दुर्घटना प्रकरण में कार्रवाई करने की एवज में शुक्रवार को परिवादी से तीन हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगें हाथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि इसी तरह नागौर जिले में ग्राम पंचायत कलवाणी के कनिष्ठ सहायक विकास कुमार को परिवादी से 10000 रुपये बतौर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मस्टरोल जारी करने व अन्य काम के लिए यह रिश्वत मांगी थी और शिकायत के सत्यापन के दौरान वह 5000 रुपये पहले ही ले चुका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?