लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में एनएलएफटी उग्रवादी समेत चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:24 IST

Open in App

अगरतला, 21 जनवरी त्रिपुरा के धलाई जिले से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं। पकड़े गये लोगों में प्रतिबंधित संगठन एनएलएफटी का एक सदस्य भी शामिल है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के एक दल ने बुधवार को यहां से 135 किलोमीटर दूर गंदाचेरा इलाके के राइश्याबारी बाजार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया ।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुब्रत चक्रवर्ती ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गये तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि धन मुहैया कराने के लिये वे प्रतिबंधित नेशनल लिबरेशन फ्रंट आफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के कुछ सदस्यों का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘उनकी जानकारी के आधार पर इस मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया ।’’

अधिकारी ने बताया कि चारों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

केंद्र सरकार ने एनएलएफटी को गैर कानूनी गतिविधियों के लिये 1997 में प्रतिबंधित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!