लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर की कालाबाजारी में लखनऊ में चार गिरफ्तार, 116 इंजेक्शन बरामद

By भाषा | Updated: April 23, 2021 16:25 IST

Open in App

लखनऊ, 23 अप्रैल लखनऊ कमिश्‍नरेट पुलिस ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए यहां चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से 116 रेमडेसिविर इंजेक्शन और एक लाख 94 हजार 310 रुपये नकद बरामद किया गया है।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार पकड़े गये आरोपियों द्वारा कोविड-19 महामारी से पीड़ित लोगों को लगने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन को निर्धारित मूल्य से काफी अधिक कीमत पर बेचने का धंधा किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ के नाका हिंडोला थानाक्षेत्र की पुलिस टीम ने गोंडा जिले के निवासी राम सागर, लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी अमनदीप मदान और मोहनलालगंज क्षेत्र के अंकुर वैश्य तथा हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र के निवासी अंशु गुप्ता को शुक्रवार को दिन में पौने बारह बजे चारबाग मेट्रो स्टेशन के निकट गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के कब्जे से 116 रेमडेसिविर इंजेक्शन और एक लाख 94 हजार 310 रुपये नकदी समेत अन्य कई चीजें बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इन सभी के खिलाफ नाका हिंडोला थाने में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर के मुताबिक सूचना मिली थी कि कोविड-19 पीड़ितों को लगाये जाने वाले इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी में कुछ गिरोह कार्य रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस की टीम ने गिरोह को चिन्हित करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं