लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में चार गिरफ्तार, नकली हथियार बरामद

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:44 IST

Open in App

श्रीनगर, छह नवंबर जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में उगाही के एक मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर एक नकली हथियार बरामद किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को इस साल 23 अगस्त को रावतपोरा खाग के रहनेवाले तौसीफ अहमद भट्ट से शिकायत मिली थी कि उसे और उसके पड़ोसी शाकिब अहदम डार को नकाबपोश कुछ लोगों ने एक दिन पहले घर लौटने के दौरान हथियार दिखाकर रोका और मार-पीट करने के साथ ही 1,50,000 रुपये की नकदी लूट ली।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पेठजानिगाम के रहनेवाले एक संदिग्ध फिरोज अहमद वानी की पहचान हुई और पूछताछ के लिए बुलाया गया। उसने इस अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

वानी के बयान के आधार पर उसके दो सहयोगी आसिफ अहमद अंहगार और बिलाल अहमद मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक नकली एके-47, 33,300 रुपये की नकदी और तीन नकाब बरामद किए। जांच के दौरान यह पता चला कि पेशे से लकड़ी का काम करनेवाले अब्दुल मोमिन शाह ने कथित तौर पर यह नकली हथियार बनाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अभी जांच जारी है तथा और चीजें बरामद होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos