लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में चार गिरफ्तार, नकली हथियार बरामद

By भाषा | Updated: November 6, 2021 18:51 IST

Open in App

श्रीनगर, छह नवंबर जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में उगाही के एक मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर एक नकली हथियार बरामद किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को इस साल 23 अगस्त को रावतपोरा खाग के रहनेवाले तौसीफ अहमद भट्ट से शिकायत मिली थी कि उसे और उसके पड़ोसी साकिब अहमद डार को नकाबपोश कुछ लोगों ने एक दिन पहले घर लौटने के दौरान हथियार दिखाकर रोका और मार-पीट करने के साथ ही 1,50,000 रुपये की नकदी लूट ली।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पेठजानिगाम के रहनेवाले एक संदिग्ध फिरोज अहमद वानी की पहचान हुई और पूछताछ के लिए बुलाया गया। उसने इस अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

वानी के बयान के आधार पर उसके दो सहयोगी आसिफ अहमद अंहगार और बिलाल अहमद मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक नकली एके-47, 33,300 रुपये की नकदी और तीन नकाब बरामद किए। जांच के दौरान यह पता चला कि पेशे से लकड़ी का काम करनेवाले अब्दुल मोमिन शाह ने कथित तौर पर यह नकली हथियार बनाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अभी जांच जारी है तथा और चीजें बरामद होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!