लाइव न्यूज़ :

नशीली दवाओं की आपूर्ति मामले में चार गिरफ्तार, प्रतिबंधित दवाएं बरामद

By भाषा | Updated: March 19, 2021 13:02 IST

Open in App

मेरठ, 19 मार्च जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में नशीली दवाइयों की पंजाब में आपूर्ति किए जाने के मामले की जांच के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)) पंजाब ने मेरठ में एक दवा निर्माता फर्म पर छापा मार कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां, सीरप, इंजेक्शन बरामद किए और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मेरठ के एसएसपी अजय साहनी ने शुक्रवार को बताया कि दवाई बनाने वाली कंपनी व गोदाम सील कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों जगह से छापे के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां, सीरप, इंजेक्शन मिले हैं।

एसएसपी के अनुसार, प्रतिबंधित दवाइयों की आपूर्ति सिर्फ पंजाब में नशा मुक्ति केंन्द्रों पर होनी थी लेकिन सांठगांठ के चलते यह बाजार में बिक रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी जान सैफी (निवासी छोटी मस्जिद कोतवाली), फरजान सैफी (निवासी शाहपीर गेट कोतवाली), सादिक पुत्र शाबिर अली (निवासी भवानी नगर नौचंदी) और सूर्या प्रकाश उर्फ छुट्टन पुत्र इंद्रजीत गोयल (निवासी गांव काशी परतापुर) को गिरफ्तार कर विशेष सीजेएम अदालत में पेश किया गया।

साहनी ने बताया कि फर्म का मालिक अमरजीत फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन शाक्य ने बताया कि विभाग को दस्तावेजों की जांच में कई अनियमितताएं मिली हैं।

मेरठ पुलिस के सर्विलांस प्रकोष्ठ के प्रभारी मनोज दीक्षित के अनुसार, नशीली दवाइयों के धंधे से जुड़े सभी गिरफ्तार आरोपी नकली प्रोटीन कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ में नकली प्रोटीन (फूड सप्लीमेंट) बनाकर इसकी आपूर्ति पंजाब की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन