लाइव न्यूज़ :

सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान दो लोगों की मौत से जुड़े मामले में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 27, 2021 14:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में एक शादीघर (बैंक्वेट हॉल) के सेप्टिक टैंक को साफ करने के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से दो श्रमिक की मौत के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हाउसकीपिंग कर्मी राहुल, महाप्रबंधक आमिर खान और सभागार के दो निदेशकों जोहित उर्फ जिमी अरोड़ा और गिरीश महेंद्रु को शुक्रवार रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि त्रिलोकपुरी के रहनेवाले 35 वर्षीय लोकेश और 40 वर्षीय प्रेमचंद बृहस्पतिवार शाम में टैंक की सफाई के लिए उसके भीतर गए थे लेकिन वह बाद में वहां मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि श्रमिकों को रक्षात्मक उपकरण पहनने के लिए नहीं दिया गया था और काम के लिए 3,000 रुपये देने की पेशकश की गई थी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) दीपक यादव ने कहा कि सभागार की गृह-व्यवस्था देखने वाले कर्मी ने इन दोनों को शाम सात बजकर 30 मिनट पर सफाई के लिए बुलाया था और रात करीब 10 बजे दोनों मृत पाए गए।

अग्निशमन विभाग, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एमसीडी की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिवार के सदस्यों का आरोप है कि पीड़ित खानपान से संबंधित कार्य के लिए वहां गए थे लेकिन उन्हें सेप्टिक टैंक साफ करने को मजबूर किया गया और कोई रक्षात्मक उपकरण भी पहनने को नहीं दिए गए।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और हाथ से मैला ढोना निषेध और पुनर्वास अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां