लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में हुई लूट की घटना के सिलसिले में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 13, 2021 01:28 IST

Open in App

बुलन्दशहर, 12 जनवरी बुलन्दशहर जनपद की अरनिया पुलिस व स्वाट टीम ने गत 26 दिसम्बर को हुई लूट की घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट में प्रयुक्त एक बाईक तथा 18 लाख रूपये बरामद हुए हैं।

बुलन्दशहर के एस.एस.पी सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली एक मकान के बाहर से मोटर साईकिल बरामद की और उसी मकान में रहने वाले संदिग्ध को पकड़ा। उसने पूछताक्ष के दौरान छह लोगों के नाम बताये जिनमें से पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।

सिंह ने बताया, ‘‘गिरफ्तार लोगों में से एक आर.पी.एफ. का सिपाही है जो रेलवे बोर्ड के एक सदस्य की सुरक्षा में दिल्ली में तैनात है। पुलिस ने आरोपियों से लूट के 18 रूपये लाख बरामद किये है।’’

उल्लेखनीय है कि गत 26 दिसम्बर को दिल्ली के एक बीड़ी व्यापारी के एक संबंधी 18 लाख रूपये लेकर हाथरस से कार द्वारा दिल्ली लौट रहे थे तभी अरनिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एन.एच. 91 पर पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे