लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में रिश्वतखोरी के मामलों में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 9, 2021 15:41 IST

Open in App

जयपुर, नौ जुलाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के अलग-अलग मामलों में शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में बीकानेर स्थित एक नर्सिंग कॉलेज का प्रधानाचार्य भी शामिल है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने यहां बताया कि ब्यूरो की टीम ने बीकानेर में एन.एम. कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य अनीस अली व लिपिक मनीष बड़गूजर को परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

परिवादी ने शिकायत दी थी कि आरोपी प्रधानाचार्य व लिपिक छात्रों को प्रैक्टिकल न कराने, मूल दस्तावेज न लौटाने तथा परीक्षा न दिलवाने का दबाव बनाकर प्रत्येक छात्र से 10-10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

दोनों आरोपियों को तब गिरफ्तार कर लिया गया जब वे शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

वहीं, एक अन्य कार्रवाई में अजमेर डिस्कॉम के तकनीकी सहायक (लाइनमैन) महेन्द्र सिंह रावत को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसकी निर्माणाधीन दुकानों में विद्युत संबंधी कार्य के एवज में आरोपी 12 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

इसी तरह भरतपुर में राजकीय जनाना अस्पताल का कम्प्यूटर ऑपरेटर (संविदाकर्मी) सहदेव पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। इस मामले में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील मीणा मौके से फरार हो गया।

आरोप है कि डॉक्टर एक महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन करने के एवज में कंप्यूटर ऑपरेटर के जरिए रिश्वत मांग रहा था। वह ब्यूरो की कार्रवाई की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां