लाइव न्यूज़ :

उप्र में गहनों की दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार, 76 लाख रु का सोना बरामाद

By भाषा | Updated: November 15, 2021 14:50 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 15 नवंबर उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की जेवरात की एक दुकान में चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी किया गया 76 लाख रुपये का स्वर्ण बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव ने सोमवार को बताया कि चार आरोपियों में से तीन भगत सिंह रोड पर स्थित गहनों की दुकान के कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान अभिषेक शर्मा, तुषार शर्मा, केतन और कन्हैया के रूप में हुई है।

यादव ने बताया कि अभिषेक शर्मा इस मामले का मुख्य आरोपी है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित दुकान में छह नवंबर को ग्राहक बनकर गया था। उन्होंने बताया कि वह तीन कर्मचारियों की मदद से सोने की 46 चेन लेकर फरार हो गया जिसकी कीमत 76 लाख रुपये है।

एसएसपी ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान की गई।

जौहरी ने आरोपियों के बारे में सूचना देने पर दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

मेरठ जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) राजीव सभरवाल ने मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीम के लिए 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां