लाइव न्यूज़ :

बलिया में शराब तस्करी में चार गिरफ्तार, 10 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद

By भाषा | Updated: May 30, 2021 16:32 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 30 मई बलिया जिले की दोकटी थाना पुलिस ने विदेशी शराब की दुकान की आड़ में बिहार के लिए शराब तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए दस लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि अवैध शराब बिक्री व परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अधिकारियों ने शनिवार को दोकटी पुलिस दल के साथ दोकटी में विदेशी शराब की दुकान की जांच की। जांच के दौरान शराब की दुकान के नीचे बने कटरे के गोदाम में ताला बंद मिला। पुलिस ने दरवाजे के सुराख से देखा तो उसमें भी शराब की पेटियां रखी दिखाई दीं।

अनुज्ञप्तिधारी जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पुल्लु सिंह ने पुलिस को बताया कि यह उसका ही गोदाम है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोदाम में विभिन्न ब्रांड की 182 पेटियों में रखी कुल 2392.200 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मांगे जाने पर अनुज्ञप्तिधारी कागजात नहीं दिखा सका ।

पुलिस ने जांच में पाया कि बरामद शराब बलिया शहर की एक दुकान की है। पुलिस की पूछताछ में लाइसेंसधारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह दूसरी दुकानों से अंग्रेजी शराब लाकर अपने गोदाम में एकत्र करता है तथा इस शराब को ऊंचे दर पर बिहार में ले जाकर बेच देता है। बरामद शराब की कीमत दस लाख रुपये है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लाइसेंस धारक जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, दिनेश सिंह, हरेराम सिंह व मनीराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो