लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म पीड़िता को आग लगाने के मामले में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 16, 2020 16:28 IST

Open in App

जयपुर, 16 नवम्बर जयपुर में दुष्कर्म पीड़िता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें कथित दुष्कर्म का आरोपी, उसके दो सगे भाई और पिता शामिल हैं।

कोतवाली थाने के थाना अधिकारी ने यशवंत यादव ने सोमवार को बताया कि महिला ने दो वर्ष पहले उसके साथ हुए कथित दुष्कर्म की घटना के बारे में इस साल अप्रैल माह में मामला दर्ज करवाया था। आरोपी लेखराज कोली फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि फरार चल रहे लेखराज (28) ने दीपावली की रात पीड़िता के घर में घुसकर उसके उपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे पीड़िता 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गयी। आरोपी खुद लगभग 30 प्रतिशत झुलस गया। पीड़िता को बचाने के प्रयास में उसकी नाबालिग बेटी भी झुलस गई थी। उन्होंने बताया कि इन तीनों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने के मामले में आरोपी लेखराज के अलावा उसके दो सगे भाइयों रमेशचंद (40), मनमोहन (35) और उसके पिता कन्हैयालाल (70) को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या करने का प्रयत्न) के तहत शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि लेखराज कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और उसका अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं पीड़िता पर पेट्रोल डालने के मामले में शामिल उसके दो भाई और पिता 18 नवम्बर तक पुलिस रिमांड में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपी पड़ोसी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?