लाइव न्यूज़ :

माकपा के स्थानीय नेता की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 3, 2021 15:18 IST

Open in App

पथनमथिट्टा (केरल), तीन दिसंबर केरल के पथनमथिट्टा के पास पेरिंगरा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक स्थानीय सचिव की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरएसएस के एक कार्यकर्ता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में कुल पांच आरोपी हैं।

माकपा कार्यकर्ता और पंचायत के पूर्व सदस्य पी बी संदीप कुमार की बृहस्पतिवार रात को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता जिष्णु चथन्कारी (23) के अतिरिक्त प्रमोद (23), नंदू (24) और मोहम्मद फैसल (22) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अभि नामक एक अन्य आरोपी फरार है।

पुलिस ने कहा कि तीन आरोपियों को अलप्पुझा जिले के करुवट्टा से गिरफ्तार किया गया जबकि फैसल को तिरुवल्ला के एक लॉज से पकड़ा गया। मोबाइल फोन के टावर से प्राप्त सूचना के आधार पर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि उक्त कार्यकर्ता को पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया था और पार्टी का इस हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है। हत्या के विरोध में माकपा ने तिरुवल्ला नगर निगम और आसपास के पंचायत क्षेत्र में हड़ताल का आह्वान किया है। घटना पर माकपा प्रदेश सचिवालय ने एक बयान जारी कर आरएसएस को हत्या का जिम्मेदार बताया है और मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे हुई थी और संदीप कुमार के शरीर पर चाकू से मारे जाने के 11 घाव थे तथा अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए