लाइव न्यूज़ :

अपहरण करके फिरौती मांगने के मामले में चार गिरफ्तार, अपह्रत युवक सकुशल बरामद

By भाषा | Updated: July 18, 2021 22:00 IST

Open in App

जयपुर, 18 जुलाई राजस्थान के बाड़मेर शहर से एक युवक का अपहरण करके दो लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने अपह्रत को सकुशल बरामद करके चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों में धर्मवीर जाट (25), भोमा राम (22), उतमा राम (23) व सुखबीर (22) शामिल हैं।

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा के अनुसार 17 जुलाई की शाम को मगना राम ने सूचना दी कि उसके बेटे मोहन का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है और दो लाख रुपये मांग कर रहे हैं।

बयान के अनुसार पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को दबोचने की योजना बनाई जिसके अनुसार मगना राम द्वारा फोन करके अपहरणकर्ताओं को रकम लेने चौहटन चौराहा बुलाया जहां से पुलिस टीम ने सावधानी से रकम लेने आये धर्मवीर जाट व भोमा राम को मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया।

बयान के अनुसार पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य दो साथियों का तिलक नगर मे छिपे होने की जानकारी दी जिस पर टीम ने वहां उतमा राम व सुखबीर को पकड़ लिया। बयान के अनुसार अपह्रत मोहन लाल को सकुशल छुड़ा लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित