महाराष्ट्र में गांजा उगाने और बेचने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 23, 2021 21:06 IST2021-10-23T21:06:49+5:302021-10-23T21:06:49+5:30

Four arrested for growing and selling hemp in Maharashtra | महाराष्ट्र में गांजा उगाने और बेचने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र में गांजा उगाने और बेचने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

पुणे, 23 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे जिले में गांजे की खेती और बिक्री के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को चेतन मोहोल (27) और साहेबा मेहत्रे (20) को कोथरुड के निकट उनके पास से 51,600 रुपये मूल्य का 500 ग्राम गांजा बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि दोनों ने मुलशी तहसील के अंबरवेट गांव से मादक पदार्थ खरीदा था।

अधिकारी ने कहा, ''जब अधिकारी गांव पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि दो अन्य आरोपी प्रकाश खेडेकर (35) और इंदुबाई खेडेकर (65) ने अपने घर में 18 किलो से अधिक गांजा जमा कर रखा था। आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने लगभग 250 पौधे उगाए थे।''

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों के पास से करीब 154 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 7.7 लाख रुपये से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four arrested for growing and selling hemp in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे