लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 5, 2020 17:27 IST

Open in App

कोलकाता, पांच दिसंबर कोलकाता से लगे न्यू टाउन क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लड़की अपने एक दोस्त के साथ शुक्रवार रात टहल रही थी, तभी चार लोगों ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और जबरन लड़की को एक दूरदराज स्थान ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि लड़की का दोस्त घटनास्थल से भाग गया।

उन्होंने बताया, ‘‘ वहां से गुजर रही पुलिस की गश्ती टीम ने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी और उसकी मदद के लिए उधर गई। आरोपियों में से एक को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की की चिकित्सकीय जांच की गई है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है