लाइव न्यूज़ :

दलित किशोरी से सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 11:52 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 28 जून महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार माह पूर्व 13 वर्षीय दलित किशोरी से सामूहिक बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया।

श्रीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय शर्मा ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों बीपी सिंह, रामबाबू सिंह, रघु रैकवार और आशा कार्यकर्ता सुशीला को गिरफ्तार किया है तथा घटना के बाबत उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी मामले में नामजद शत्रुघ्न सिंह की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह घटना चार माह पहले हुई थी। उस समय पीड़िता एक दुकान से कुछ सामान खरीद कर अपने घर लौट रही थी, तभी बीपी सिंह, रामबाबू सिंह, रघु रैकवार एवं शत्रुघ्न सिंह ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया था।

शर्मा ने बताया कि बलात्कार के बाद गर्भवती हुई दलित किशोरी की हालत गत शुक्रवार को बिगड़ने पर सुशीला उसे चुपचाप अस्पताल ले गयी और वहां गर्भपात की गोलियां खिलाने के कारण उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। इसके बाद ही पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी हुई और इस सिलसिले में रविवार को मामला दर्ज कराया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में चार आरोपियों पर बलात्कार करने और सुशीला पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शीघ्र ही पीड़िता का बयान अदालत में दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह