लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर धन उगाही करने के मामले में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:54 IST

Open in App

लखनऊ, 21 मई उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का फर्जी विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) तथा शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी बनकर फर्जी जांच की धौंस दिखाकर कथित रूप से ठगी और जबरन धन उगाही करने वाले गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सरगना सचिवालय का पूर्व सहायक समीक्षा अधिकारी है।

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस आयुक्तालय लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराने की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, एसटीएफ ने कन्नौज के प्रमोद कुमार दुबे, लखनऊ के अतुल शर्मा व प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और बहराइच के राधेश्याम कश्यप को शुक्रवार को शाम करीब चार बजे लखनऊ के एनेक्सी भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस बल ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के 22 सिम कार्ड, सहायक समीक्षा अधिकारी का परिचय पत्र, उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सूची समेत कई चीजें बरामद की हैं।

एसटीएफ के अनुसार, यह सूचना काफी दिनों से मिल रही थी कि एक गिरोह द्वारा मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर अलग-अलग नामों से जांच की धमकी देकर धन उगाही की जा रही थी। इस गिरोह के खिलाफ कई मामले भी दर्ज हुए थे। सटीक सूचना के आधार पर एसटीएफ ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो