लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री एवं राजनेता मुन मुन सेन के आवास में घुसने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 13:40 IST

Open in App

कोलकाता, सात सितंबर अभिनेत्री एवं राजनेता मुन मुन सेन के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास में घुसने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद के बालीगंज स्थित फ्लैट में करीब 15 लोगों का एक समूह शनिवार को कथित तौर पर घुस गया था और उन्होंने तीन घरेलू सहायकों के साथ मारपीट की थी। तभी सेन ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और इसके बाद रविवार को चक्रबेरिया और पद्मपुकुर क्षेत्र से लोगों को गिरफ्तार किया गया। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे घर में क्यों घुसे थे। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर