लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 28, 2021 13:12 IST

Open in App

नोएडा, 28 अप्रैल गौतमबुद्ध नगर जिले के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने रेडमिसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में चार लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया। इनके पास से भारी मात्रा में रेडमिशिवर इंजेक्शन तथा अन्य दवाइयां बरामद हुई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कोविड-19 संक्रमण के मरीजों को दी जाने वाली इंजेक्शन रेडमिसिवर व अन्य दवाइयों को सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैक कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाकर आज शुभम गोयल, वैभव शर्मा, शिवम शर्मा तथा योगेंद्र नामक चार लोगों को गिरफ्तार किया ।

सिंह ने बताया कि इन लोगों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में रेडिसिवर इंजेक्शन व कोविड-19 से संबंधित दवाइयां बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग 30 से 40 हजार लेकर कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को रेडमिसिवर की इंजेक्शन ब्लैक में उपलब्ध करा रहे थे, आरोपियों के पास से कुछ नकली दवाइयां भी बरामद की गई है।

पुलिस को आशंका है कि ग्रेटर नोएडा स्थित कुछ अस्पतालों के कर्मचारी व डॉक्टर भी इनसे मिले हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे