लाइव न्यूज़ :

राजधानी में आक्सीजन की कालाबाजारी करने वाले चार गिरफ्तार, 105 सिलेंडर बरामद

By भाषा | Updated: May 4, 2021 15:37 IST

Open in App

लखनऊ, चार मई लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने एक अभियान में आक्सीजन सिलेंडर की कथित कालाबाजारी करने वाले दो गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर एक के पास से 87 खाली आक्सीजन सिलेंडर बरामद किये हैं। वहीं दूसरे गिरोह के पास से 10 जंबो सिलेंडर भरे हुये तथा आठ छोटे खाली सिलेंडर बरामद किये हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार शाम शहर के गुडंबा इलाके में दो व्यक्ति आक्सीजन सिलेंडर कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों के परिजनो को मंहगे दामो पर बेचकर कालाबाजारी करते है।

ठाकुर ने बताया कि इस सूचना के आधार पर गुडंबा के कल्याणपुर इलाके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया । उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान विष्णु और विकास के रूप में की गयी है । दोनों एक गैस एजेंसी चलाते हैं ।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 87 खाली आक्सीजन सिलेंडर और एक लाख रूपये से अधिक नकद बरामद किये हैं । उन्होंने बताया कि इन लोगो ने पूछतांछ में यह स्वीकार किया कि वह आक्सीजन सिलेंडर मंहगे दामो पर कोरोना मरीजो के परिजनों को बेचते थे ।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में गोमती नगर इलाके से इकराम अली और आयुष शुक्ला को गिरफतार कर उनके पास से दस जंबो आक्सीजन सिलेंडर भरे हुये तथा आठ छोटे सिलेंडर खाली बरामद किये गये ।

उन्होंने बताया कि उनके पास सिलेंडर ढोने वाली एक मेटाडोर भी बरामद की गयी है । अधिकारी ने बताया कि इन दोनो ने भी पूछताछ में सिलेंडरों की कालाबाजारी को स्वीकार किया है।

पुलिस इन लोगो से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां