लाइव न्यूज़ :

मुंबई में प्रहार जनशक्ति पार्टी के कार्यालय पर हमला करने के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:23 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई यहां मालवानी में प्रहार जनशक्ति पार्टी (पीजेपी) के कार्यालय को कथित तौर पर क्षत्रिग्रस्त करने और पार्टी के एक कार्यकर्ता पर हमला करने के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि हमला पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है और यह राजनीति से प्रेरित नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कबीर मुल्ला, सादिक शेख, फैसल कुरैशी और अफजल कुरैशी को गिरफ्तार किया है और सोमवार शाम को कार्यालय में तोड़फोड़ करने और कार्यकर्ता इरफान शेख पर हमला करने के दो और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि शेख को मालवानी में पीजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन करना था और मंत्री बच्चू कडु को उद्घाटन के लिए आना था। उन्होंने कहा कि उद्घाटन से पहले आरोपी कार्यालय में घुस आए तथा तोड़फोड़ की और शेख पर हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता के तहत धारा 307 में एक मामला दर्ज किया गया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग