लाइव न्यूज़ :

महिला पर स्वास्थ्य कर्मी पर हमला करने के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:39 IST

Open in App

हैलाकांडी (असम) 23 जून असम के हैलाकांडी जिले में कोविड- 19 टीकाकरण केंद्र में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने बुधवार को बताया कि चारों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और अन्य कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना मंगलवार को धलाई-मलाई एमई स्कूल की है जहां टीकाकरण केंद्र स्थापित किया गया है।

केतलीचेरा खंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सुब्रत देब ने बताया कि टीका लगवाने के लिए पहुंचे 200 लोगों में से कुछ ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के साथ झगड़ा शुरू कर दिया, जो लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच करने की ड्यूटी पर थीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि चार लोगों ने सीएचओ के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उनपर हमला किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और महिला व अन्य स्वास्थ्यकर्मी स्कूल के शौचालय में छुप गए। जिला अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और स्वास्थ्य कर्मियों को बचाया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और चारों को रात में उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। एक स्थानीय अदालत ने उन्हें बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?