लाइव न्यूज़ :

ग्रामीणों से जबरन वसूली करने के आरोप में चार कथित पत्रकार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 7, 2021 19:48 IST

Open in App

कोरबा, सात जून छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लॉकडाउन में दुकान खोलने से कार्रवाई का भय दिखाकर वसूली करने के आरोप में पुलिस ने चार कथित पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरसवानी गांव में दुकानदारों से जबरन वसूली करने के आरोप में पुलिस ने जांजगीर—चांपा जिले के चार कथित पत्रकारों - सुखसागर माथुर (40), राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल (36), पवन कुमार नामदेव (34) और कीर्तन पटेल (29) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगाया गया है और इस दौरान दुकानों को शाम छह बजे तक ही खुलने की छूट दी गई है, वहीं रविवार को जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि रविवार को चारों कथित पत्रकार फरसवानी गांव पहुंचे और वहां दुकानदारों को दुकान बंद नहीं करने के कारण कार्रवाई करवाने की धमकी देने लगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने गांव के दुकानदारों से इसके एवज में कथित रूप से पैसों की मांग की, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दे दी और बाद में पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि कथित पत्रकारों से अलग अलग मीडिया संस्थानों के आठ परिचय पत्र बरामद किये गये हैं, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से 6900 रुपए नगद, चार मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान