लाइव न्यूज़ :

चार शराब तस्कर पकड़े गए

By भाषा | Updated: April 16, 2021 18:25 IST

Open in App

हापुड़, 16 अप्रैल हापुड़ जनपद के थाना हाफिजपुर पुलिस व जनपदीय टीम ‘ए’ की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तस्करी करके लायी गयी 40 पेटी अवैध शराब, कार व

50 हजार रुपये नगद बरामद किये।

अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान थाना हाफिजपुर पुलिस व जनपदीय टीम ‘ए’ की संयुक्त टीम ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करके करीब दो लाख रुपये की 40 पेटी अवैध शराब, कार व 50 हजार रुपये नगद बरामद की।

उन्होंने बताया कि शराब तस्करों ने पूछताछ में अपने नाम हरेन्द्र उर्फ शेटी पुत्र धर्मपाल यादव निवासी हेवतपुर थाना बिसरक जनपद गौतमबुद्घनगर, अमित पुत्र अमर सिंह गोस्वामी निवासी तुकमैरपुर थाना खजूरी दिल्ली, सोनपाल पुत्र खान सिंह निवासी पचौता थाना कोतवाली देहात जिला बुलन्दशहर एवं शेखर पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम मांडला थाना लोनी जनपद गाजियाबाद बताया है।

उन्होंने बताया कि तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे तस्करी करके लायी जा रही शराब पंचायत

चुनाव में बांटने के लिए ला रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए