लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से आ रहे यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच नहीं करने पर चार एयरलाइनों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 18, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल महाराष्ट्र से आ रहे यात्रियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की जांच करने में नाकाम रहने को लेकर चार एयरलाइनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली सरकार के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये मामले आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दर्ज किये गये हैं।

सूत्रों ने बताया कि पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र से दिल्ली की यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए आगमन से 72 घंटे पहले तक की आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। नेगेटिव रिपोर्ट नहीं दिखाने वाले यात्रियों को 14 दिनों के लिए पृथक-वास केंद्र में रखा जाएगा।

दिल्ली सरकार के एक सूत्र ने बताया , ‘‘महाराष्ट्र से दिल्ली आने वाले यात्रियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की जांच नहीं करने को लेकर चार एयरलाइनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’

शहर में कोविड-19 के मामले बेतहाशा बढ़ने के मद्देनजर इस बारे में फैसला लिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि एक आधिकारिक ऐप पर बिस्तरों की उपलब्धता की झूठी सूचना प्रदर्शित करने को लेकर शहर के दो निजी अस्पतालों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू