लाइव न्यूज़ :

यात्रियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की जांच नहीं करने पर चार एयरलाइनों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 18, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल महाराष्ट्र से आ रहे यात्रियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की जांच करने में नाकाम रहने को लेकर चार एयरलाइनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली सरकार के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये मामले आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत चार एयरलाइनों--विस्तारा,इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर एशिया-- के खिलाफ दर्ज किये गये हैं।

हालांकि, इस मुद्दे पर इन चारों एयरलाइनों की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सूत्रों ने बताया कि पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र से दिल्ली की यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए आगमन से 72 घंटे पहले तक की आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। निगेटिव रिपोर्ट नहीं दिखाने वाले यात्रियों को 14 दिनों के लिए पृथक-वास केंद्र में रखा जाएगा।

दिल्ली सरकार के एक सूत्र ने बताया , ‘‘महाराष्ट्र से दिल्ली आने वाले यात्रियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की जांच नहीं करने को लेकर चार एयरलाइनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’

शहर में कोविड-19 के मामले बेतहाशा बढ़ने के मद्देनजर इस बारे में फैसला लिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि एक आधिकारिक ऐप पर बिस्तरों की उपलब्धता की झूठी सूचना प्रदर्शित करने को लेकर शहर के दो निजी अस्पतालों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 के 25,000 से अधिक नये मामले सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो