लाइव न्यूज़ :

यूरेनियम के नाम पर तीन करोड़ में संदिग्ध पदार्थ बेचने की कोशिश, चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 23, 2021 20:05 IST

Open in App

इंदौर (मप्र), 23 फरवरी मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने यूरेनियम के नाम पर तीन करोड़ रुपये में संदिग्ध पदार्थ बेचने की कोशिश कर रहे चार आरोपियों को यहां मंगलवार को धर दबोचा।

एसटीएफ की इंदौर इकाई के निरीक्षक एमए सैयद ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाकर पकड़े गए आरोपियों की पहचान शम्मी राजपूत (22), योगेशचंद्र शुक्ला (35), सीमू शुक्ला (32) और कमल कुमार वर्मा (32) के रूप में हुई है। चारों व्यक्ति उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस निरीक्षक ने बताया, "हमने अपने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर इंदौर के केसरबाग पुल के नीचे खड़े आरोपियों के पास भेजा। उन्होंने प्लास्टिक और कांच की छोटी शीशियों में भरकर रखे गए सुनहरे पदार्थ को यूरेनियम बताया और तीन करोड़ रुपये में इसे बेचने की पेशकश की।"

सैयद ने बताया, "आरक्षक का इशारा पाते ही हमने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से कुल दो ग्राम वजनी संदिग्ध पदार्थ बारीक चूरे के रूप में मिला है।"

उन्होंने बताया कि आरोपियों से जब्त पदार्थ को एक प्रयोगशाला भिजवाया जा रहा है ताकि इसकी पहचान की जा सके।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके कब्जे से संदिग्ध पदार्थ मिलने के बारे में कानपुर पुलिस को जानकारी दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान