लाइव न्यूज़ :

बरेली में दस शादियां करने वाले निसंतान व्यक्ति की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 25, 2021 12:36 IST

Open in App

बरेली (उप्र) 25 जनवरी बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में 10 शादियां करने वाले निसंतान व्यक्ति की हत्‍या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बरेली के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने सोमवार को बताया कि जगन लाल यादव (50) की 20 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। मामले में जगन लाल की भाभी मुन्नी देवी (48), भतीजा दर्शन सिंह (25), देव सिंह (30) और प्रह्लाद (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी कालीचरण फरार है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चार आरोपियों में मृतक की भाभी और भतीजा हत्या की साजिश में शामिल थे, जबकि देव सिंह और प्रह्लाद ने जगन लाल की हत्‍या की।

उन्‍होंने बताया कि साजिश रचने वाले दर्शन सिंह ने ही अपने चाचा जगन लाल यादव की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दर्शन सिंह ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसके चाचा जगन ने 10 शादियां की थी जिनकी पांच पत्नियों की पूर्व में मौत हो गयी थी और तीन उन्हें छोड़ कर चली गई। जबकि, दो पत्नियां उनके (जगन लाल के) साथ रह रही थी।

थाना प्रभारी भोजीपुरा इंस्पेक्टर मनोज त्यागी के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि संपत्ति को लेकर जगन लाल की हत्या की गई‌।

प्रभारी निरीक्षक त्यागी ने बताया कि जगन की कोई संतान नहीं थी, इसलिए पड़ोस का एक युवक उनकी देखभाल करता था। जगन जमीन और बाकी संपत्ति उसी युवक के नाम करना चाहते थे। यह बात जगन की भाभी और भतीजे को पसंद नहीं थी इसलिए उन्होंने साजिश रच कर जगन की हत्‍या करा दी।

पुलिस के मुताबिक जगन की दोनों पत्नियों ने भी आरोप लगाया कि संपत्ति विवाद को लेकर उनके पति की हत्या की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos