लाइव न्यूज़ :

बीमा धोखाधड़ी कर लोगों से करोड़ों ठगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:31 IST

Open in App

मुम्बई, तीन नवंबर मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा ने बीमा दावे दिलाने में मदद के नाम पर लोगों से कथित रूप से करोड़ों रूपये ठगने के मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि विले पार्ले के एक लेखाकर ने फरवरी में शिकायत दर्ज करायी थी जिसकी जांच करने पर प्रियदर्शी (36), विजयकुमार राजेंद्रकुमार (30), राजेश कुमार कश्यप (38) और अजय कश्यप (46) की गिरफ्तारी की गयी।

शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसने अपनी बेटी के नाम पर विभिन्न कंपनियों से 20.89 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी ली थी लेकिन किन्हीं कारणवश उसने 2015 में उन्हें रद्द कर दिया और उन्हें 18.02 लाख रुपये मिले थे। उसके अनुसार बाकी 2.87 लाख रुपये हासिल करने की प्रक्रिया के दौरान उसे कुछ लेागों का फोन आया जिन्होंने यह रकम दिलाने में मदद का वादा किया।

अधिकारी के अनुसार फोनकर्ताओं के निर्देश पर तब पीड़ित एनओसी, आईआईडी, आयकर, टीडीसी, ओटीपी और वकील शुल्क के नाम पर बैंक खातों में पैसा जमा करने लगे और फरवरी तक वह 3.88 करोड़ रूपये गंवा बैठा। पुलिस के अनुसार इस संबंध में भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी का कहना है कि जांच में सामने आया कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश से फोन किये गये थे और कम से कम 48 बैंक खातों में रकम जमा की गई। जांच से यह भी पता चला कि इस गिरोह ने जम्मू कश्मीर, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के लोगों को भी इसी तरह से धोखा दिया।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं