लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में आरटीआई कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2021 21:36 IST

Open in App

जयपुर 23 दिसंबर राजस्थान के बाड़मेर जिले के गिड़ा इलाके में मंगलवार को आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम जाट के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो कार भी जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में शामिल भूपेंद्र सिंह (20), रमेश कुमार जाट (20), खरथा राम जाट (28) और आदेश जाट (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि मंगलवार 21 दिसंबर को गिड़ा थाने के हल्का क्षेत्र में जसोड़ो की बैरी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम जाट (30) का अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उनके साथ मारपीट किया। इस संबंध में गिड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं अगले दिन 22 दिसंबर को घटना स्थल पर पहुंचे। हालात जान कर अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये कई पुलिस दलों का गठन कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि पीड़ित अमराराम गोदारा को उपचार के लिये जोधपुर के एमडीएम चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो कार जब्त कर ली गई है।

मामले में संज्ञान लेते हुए बुधवार को राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और अन्य अधिकारियों से घटना पर तथ्यात्मक रिपोर्ट और मामले में की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

वहीं राजस्थान सूचना आयोग ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। सूचना आयुक्त नारायण बारेठ ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जिला पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले को गंभीरता से लेने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित तथा उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग