लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आप के चार विधायक हिरासत में लिए गए : पुलिस

By भाषा | Updated: December 13, 2020 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के चार विधायकों को पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया है। एक दिन पहले आप ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत नगर निगमों पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी।

आप का आरोप है कि उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों में 2,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का हेरफेर हुआ है। पार्टी ने घोषणा की थी कि जब तक इस मामले में जांच के आदेश नहीं दे दिए जाते, तब तक वह शाह और उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर के बाहर रविवार से प्रदर्शन शुरू करेगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आप के राघव चड्ढा और नौ अन्य को रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जाने के दौरान हिरासत में लिया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ उन्हें हिरासत में लिया गया और राजेंद्र नगर थाना लाया गया। उन्होंने पहले प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन कोविड-19 के संबंध में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशानिर्देशों के मद्देनजर इसे खारिज कर दिया गया।’’

चड्ढा ने कहा, ‘‘ हम भाजपा नीति नगर निगमों में ‘सबसे बड़े घोटाले’ के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं लेकिन हमें हमारे घरों से गिरफ्तार कर लिया गया। क्या दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करते हुए अमित शाह इस भ्रष्टाचार को दबाना चाहते हैं।''

पुलिस ने बताया कि चड्ढा के अलावा बुराड़ी के विधायक संजीव झा, किराड़ी के विधायक ऋतुराज झा और कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लिया गया।

आप का आरोप है कि भाजपा नीत उत्तर दिल्ली नगर निगम ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से लिए गए 2400 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि की हेरफेर की है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित