लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आप के चार विधायक हिरासत में लिए गए : पुलिस

By भाषा | Updated: December 13, 2020 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के चार विधायकों को पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया है। एक दिन पहले आप ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत नगर निगमों पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी।

हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। रिहा किए जाने के बाद विधायकों ने हिरासत को ‘‘अवैध’’ करार दिया और आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ‘‘दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार के मामलों को दबाने का प्रयास कर रही है।’’

आप का आरोप है कि उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों में 2,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का हेरफेर हुआ है। पार्टी ने घोषणा की थी कि जब तक इस मामले में जांच के आदेश नहीं दे दिए जाते, तब तक वह शाह और उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर के बाहर रविवार से प्रदर्शन शुरू करेगी।

चड्ढा, बुराड़ी के विधायक संजीव झा, किराड़ी के विधायक ऋतुराज झा और कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार को शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जाते समय हिरासत में ले लिया गया।

आतिशी और आठ अन्य को दिल्ली के उपराज्यपाल के आवास के बाहर प्रदर्शन करने के दौरान थोड़े समय के लिए हिरासत में लिया गया।

रिहा किए जाने के तुरंत बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा, ‘‘ हमें हिरासत में लेने का कोई प्रावधान नहीं है। जब हमने पूछा कि हमें हिरासत में क्यों लिया जा रहा है तो उन्होंने कहा कि धारा 144 लागू है जिसके तहत चार से अधिक लोगों को इकट्ठा होने पर रोक है लेकिन हम केवल चार लोग विरोध करने जा रहे थे।’’

आतिशी ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि जिस घोटाले का हमने पर्दाफाश किया है उसमें शीर्ष के लोग शामिल हैं और इसलिए हमें मामले को उठाने से रोकने के लिए ये प्रयास किए जा रहे हैं।’’

पुलिस ने कहा कि विधायकों को इसलिए हिरासत में लिया गया कि अनुमति देने से इंकार करने के बावजूद उन्होंने प्रदर्शन करने का प्रयास किया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ उन्होंने पहले प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन कोविड-19 के संबंध में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशानिर्देशों के मद्देनजर इसे खारिज कर दिया गया।’’

इससे पहले चड्ढा को लिखे पत्र में पुलिस ने कहा था कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशानिर्देशों को देखते हुए उन्हें प्रदर्शन की अनुमति देने से इंकार किया गया है। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि महानगर में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम एवं अन्य सभाएं 31 दिसंबर तक प्रतिबंधित रहेंगी।

नयी दिल्ली जिला के पुलिस उपायुक्त कार्यालय की तरफ से चड्ढा को जारी पत्र में कहा गया, ‘‘नयी दिल्ली जिला क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 भी लागू है।’’

चड्ढा ने कहा, ‘‘ हम भाजपा नीति नगर निगमों में ‘सबसे बड़े घोटाले’ के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं लेकिन हमें हमारे घरों से गिरफ्तार कर लिया गया। क्या दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करते हुए अमित शाह इस भ्रष्टाचार को दबाना चाहते हैं।''

हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित