लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के शालीमार बाग में नये सरकारी अस्पताल की आधारशिला रखी गयी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 15:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां शालीमार बाग में 1430 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल की आधारशिला रखी और कहा कि अगले छह महीने में यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा।

शालीमार बाग में अस्पताल के निर्माण स्थल पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान शहर में अस्पतालों में बिस्तरों, आईसीयू शैय्याओं एवं चिकित्सीय ऑक्सीजन की बड़ी कमी नजर आयी।

उन्होंने कहा, ‘‘ जिम्मेदार सरकार होने के नाते हम (कोविड-19 की संभावित) तीसरी लहर के सिलसिले में सभी महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। आज (रविवार को) मैंने यहां 1430 बिस्तरों वाले इस नये सरकारी अस्पताल की आधारशिला रखी है। ये सारे आईसीयू बिस्तर होंगे और हर शैय्या के साथ ऑक्सीजन आपूर्ति की सुविधा होगी।’’

उन्होंने कहा कि सरकार शहर में कुल 6800 बिस्तरों की क्षमता वाले सात नये अस्पतालों का निर्माण करवा रही है जिससे शहर में स्वास्थ्य अवसंरचना एवं चिकित्सा सुविधा को बल मिलेगा।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन एवं शालीमाग बाग की विधायक बंदना कुमारी भी इस मौके पर मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार इन अस्पतालों को बनायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) लागू करेगी जिससे विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलने में मदद होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘एचआईएमएस के जरिए सरकार के पास नागिरकों के सभी चिकित्सा संबंधी आंकड़े होंगे और लोग सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ ऑनलाइन समय बुक करा पाएंगे। इससे अस्पतालों में भीड़भीड़ खत्म होगी।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ हम नागिरकों के बीच स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित करेंगे। लोग इन कार्डों से अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा पायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल