लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के शालीमार बाग में नये सरकारी अस्पताल की आधारशिला रखी गयी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां शालीमार बाग में 1430 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल की आधारशिला रखी और कहा कि अगले छह महीने में यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा।

शालीमार बाग में अस्पताल के निर्माण स्थल पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान शहर में अस्पतालों में बिस्तरों, आईसीयू शैय्याओं एवं चिकित्सीय ऑक्सीजन की बड़ी कमी नजर आयी।

उन्होंने कहा, ‘‘ जिम्मेदार सरकार होने के नाते हम (कोविड-19 की संभावित) तीसरी लहर के सिलसिले में सभी महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। आज (रविवार को) मैंने यहां 1430 बिस्तरों वाले इस नये सरकारी अस्पताल की आधारशिला रखी है। ये सारे आईसीयू बिस्तर होंगे और हर शैय्या के साथ ऑक्सीजन आपूर्ति की सुविधा होगी।’’

उन्होंने कहा कि सरकार शहर में कुल 6800 बिस्तरों की क्षमता वाले सात नये अस्पतालों का निर्माण करवा रही है जिससे शहर में स्वास्थ्य अवसंरचना एवं चिकित्सा सुविधा को बल मिलेगा।

केजरीवाल ने बाद में एक बयान में कहा, ‘‘ जब दिल्ली सरकार अगले छह महीने में 6800 बिस्तरों की क्षमता वाले सात नये सरकारी अस्पतालों का निर्माण करा लेगी तब यह एक विश्व रिकार्ड होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ चूंकि लोगों ने एक ईमानदार सरकार चुनी , इसलिए एक आईसीयू बेड के निर्माण पर 20 लाख रूपये खर्च आती है जबकि पहले एक सामान्य बेड पर भी एक करोड़ रूपये खर्च आती थी। ’’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, शालीमाग बाग की विधायक बंदना कुमारी तथा स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार इन अस्पतालों को बनायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) लागू करेगी जिससे विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलने में मदद होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘एचआईएमएस के जरिए सरकार के पास नागिरकों के सभी चिकित्सा संबंधी आंकड़े होंगे और लोग सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ ऑनलाइन समय बुक करा पाएंगे। इससे अस्पतालों में भीड़भीड़ खत्म होगी।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ हम नागिरकों के बीच स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित करेंगे। लोग इन कार्डों से अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा पायेंगे।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में एक और अत्याधुनिक अस्पताल की आधारशिला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रखी। शालीमार बाग अस्पताल में 1430 आईसीयू बेड होंगे। इसका अनुमानित लागत 275 करोड़ रूपये है। भूतल के अलावा उसमें दो और तल होंगे एवं दो ऑपरेशन थियेटर परिसर होंगे। ’’

जैन ने भी ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों के लिए एक और अत्याधुनिक अस्पताल बनाने जा रही है। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शालीमार बाग में उसकी आधारिशला रखी। यहां 1430 बिस्तरों वाले इस अस्पताल का निर्माण कार्य अगले छह माह में पूरा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा