लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर की बुनियाद अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी, दिसंबर 2023 तक ‘गर्भगृह’ बन जाएगा : विहिप

By भाषा | Updated: September 6, 2021 19:44 IST

Open in App

नागपुर, छह सितंबर अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की बुनियाद इस वर्ष सितंबर के अंत तक या अक्टूबर के पहले हफ्ते में पूरी हो जाएगी और दिसंबर 2023 तक रामलला ‘गर्भगृह’ में विराजमान हो जाएंगे और श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। यह जानकारी सोमवार को यहां विश्व हिंदू परिषद् के एक नेता ने दी।

विहिप के राष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांडे ने संवाददाताओं से कहा कि मंदिर के निर्माण में थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन ‘गर्भगृह’ दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा और पूजा शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण समय से पहले हो रहा है। सितंबर के अंत तक या अक्टूबर के पहले हफ्ते में मंदिर की बुनियाद पूरी हो जाएगी। भगवान रामलला दिसंबर 2023 तक ‘गर्भगृह’ में विराजमान हो जाएंगे।’’

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम सौंपा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2020 में राम जन्मभूमि में भूमि पूजन किया था।

राम मंदिर न्यास के न्यासी अनिल मिश्रा ने पहले ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था कि मंदिर की नींव पर इस वर्ष दिसंबर में मिर्जापुर के गुलाबी पत्थर से काम शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू