लाइव न्यूज़ :

चालीस दवा कंपनियों ने 2-डीजी दवा के उत्पादन में रुचि दिखााई : एएसजी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:34 IST

Open in App

चेन्नई, 25 जून मद्रास उच्च न्यायालय को शुक्रवार को सूचित किया गया कि 40 दवा कंपनियों ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज में सहायक दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) का उत्पादन करने में रुचि दिखाई है।

इस कोविड-19 रोधी दवा को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रतिष्ठित प्रयोगशाला नामिकीय औषधि तथा संबद्ध विज्ञान संस्थान (इनमास) ने हैदराबाद की दवा कंपनी डॉ.रेड्डीज लैबोरेटरी के साथ मिलकर विकसित किया है।

अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल (एएसजी) आर शंकरनारायणन ने यह जानकारी न्यायमूर्ति एन किरुबाकरण और न्यायमूर्ति टीवी तमिलसेल्वी की पीठ को चेन्नई के डी सरवणन की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दी।

याचिकाकार्ता ने शिकायत की है कि डीआरडीओ ने केवल हैदराबाद की कंपनी डॉ.रेड्डीज लैब को ही दवा की 2.34 ग्राम की पुडिया 990 रुपये में बनाने का लाइसेंस दिया है और देश की किसी अन्य कंपनी को इसे बनाने की अनुमति नहीं दी गई है।

इसपर एएसजी ने बताया कि डीआरडीओ ने दवा के उत्पादन के लिए रुचि पत्र आमंत्रित किया था और अबतक 40 कंपनियों ने इसके उत्पादन में दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने बताया कि डीआरडीओ ने रुचि पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 जून तय की थी।

पीठ ने एएसजी को संबधित दस्तावेज अदालत में जमा कराने का निर्देश देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos