लाइव न्यूज़ :

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल के लिए फार्मूला तय : उपमुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:45 IST

Open in App

लखनऊ, 20 जून उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निरस्त किए जाने के बाद परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करने का फार्मूला तय कर लिया है।

प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने रविवार को बताया कि यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को प्रोन्नत करने के लिए पारदर्शी फार्मूला तय किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बार इण्टरमीडिएट परीक्षाफल हाईस्कूल के 50 प्रतिशत अंक, कक्षा 11 की वार्षिक अथवा छ:माही परीक्षा के 40 प्रतिशत अंक तथा कक्षा 12 के प्री. बोर्ड के 10 प्रतिशत अंक के आधार पर घोषित किया जाएगा।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इसी तरह हाईस्कूल (10वीं) के लिए कक्षा नौ की परीक्षा के 50 प्रतिशत अंक तथा कक्षा 10 की प्री बोर्ड परीक्षा के 50 प्रतिशत अंक के आधार पर परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इण्टरमीडिएट के व्यक्तिगत अथवा संस्थागत, जिस किसी भी परीक्षार्थी के कक्षा 11 की दोनों परीक्षाओं, वार्षिक व अर्द्ध वार्षिक अथवा कक्षा 12 की प्री बोर्ड परीक्षा तथा हाईस्कूल के जिस किसी भी परीक्षार्थी के कक्षा नौ की वार्षिक परीक्षा अथवा कक्षा 10 की प्रीबोर्ड परीक्षा के अंक उपलब्ध नहीं होंगे, उन्हें बिना अंकों के सामान्य रूप से प्रोन्नत कर दिया जायेगा।

शर्मा ने बताया कि 2021 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों की मेरिट सूची नहीं तैयार करायी जायेगी। 2021 के पंजीकृत सभी परीक्षार्थी जो अंक सुधार के लिए परीक्षा में दोबारा शामिल होना चाहते हैं उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षा में शुल्क दिये बिना एक या एक से अधिक विषयों की परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जायेगा।

शर्मा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों में परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तथा सत्र को नियमित करने के लिए कक्षा10 एवं12 की बोर्ड परीक्षाएं निरस्त की गयी थीं। परिणाम घोषित करने के वास्ते फार्मूला तय करने के लिए एक उच्च स्तरीय 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति द्वारा पेश की गई रिपोर्ट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी।

उन्होंने बताया कि 2021 की परीक्षा में पंजीकृत कुल परीक्षार्थियों की संख्या 56,04,628 है। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 29,94,312 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जिसमें संस्थागत परीक्षार्थी 29,74,487 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थी 19,825 हैं। इण्टरमीडिएट परीक्षा में कुल 26,10,316 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जिनमें संस्थागत परीक्षार्थी 25,17,658 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थी 92,658 हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस