लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर

By भाषा | Updated: December 12, 2020 11:20 IST

Open in App

कोलकाता,12 दिसंबर पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत शनिवार सुबह स्थिर रही। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि भट्टाचार्य वेंटिलेटर पर हैं और रात में उन्हें अच्छी नींद आई।

दक्षिण कोलकाता अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ श्री भट्टाचार्य ठीक हैं। वहीं अब भी एनआईवी पर हैं और ठीक हैं। पिछली (शुक्रवार) रात ठीक से गुजरी।’’

वयोवृद्ध माकपा नेता को शुक्रवार सुबह वेंटिलेटर से हटाया गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘ वह फिलहाल होश में हैं और चेतन हैं। उनका रक्तचाप, नाड़ी स्पंदन और ऑक्सीजन सघनता स्थिर है। उन्हें पेशाब भी ठीक से हो रही है। उन्हें आई वी के जरिए तरल पदार्थ, एंटीबायोटिक आदि दिए जा रहे हैं।’’

शुक्रवार को भट्टाचार्य की पत्नी और बेटी ने उनसे मुलाकात की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने में दिक्कत के बाद नौ दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos