लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर

By भाषा | Updated: May 29, 2021 15:10 IST

Open in App

कोलकाता, 29 मई कोरोना वायरस संक्रमण के चलते यहां एक अस्पताल में भर्ती पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर है।

अस्पताल ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि भट्टाचार्य को हालांकि सांस लेने में लगातार तकलीफ तथा सुस्ती भी है, लेकिन वह चेतन अवस्था में हैं और बातचीत कर रहे हैं।

इसमें कहा गया, ‘‘ भट्टाचार्य की हालत स्थिर है। हालांकि उन्हें सुस्ती है और सांस लेने में तकलीफ है। उन्हें तीन लीटर ऑक्सीजन के साथ बाईपैप लगा हुआ है। उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 92 प्रतिशत है।’’

भट्टाचार्य (77) गत 18 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

अस्पताल से जारी बयान के अनुसार,‘‘ उन्हें थोड़ी सूखी खांसी है और उनकी हृदयगति प्रति मिनट 60 है। उनका रक्तचाप स्थिर है और मूत्र की मात्रा भी ठीक है। उनका रक्त शर्करा स्तर अब सामान्य है।’’

बयान में कहा गया कि चिकित्सक उन्हें रेमडेसिविर और अन्य दवाएं दे रहे हैं।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि भट्टाचार्य की पत्नी मीरा की हालत भी स्थिर है।

उन्होंने कहा कि भट्टाचार्य की पत्नी संक्रमणमुक्त हो गई थीं और इस सप्ताह उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी लेकिन ‘पैनिक अटैक’ के चलते उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन