लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ में पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्‍या

By भाषा | Updated: November 29, 2020 10:45 IST

Open in App

आजमगढ़ (उप्र), 29 नवंबर आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्‍लीपुर गांव में शनिवार की रात पूर्व ग्राम प्रधान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी।

पुलिस के अनुसार इस मामले में नौ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस ने कहा कि पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। इस समय उनकी भाभी ग्राम प्रधान हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पांडेय ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान विजय ने शनिवार को ही एक जमीन खरीदी थी और इसके बाद वह अपने चाचा के साथ गांव के एक व्यक्ति के घर पर बैठे थे, उसी समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है।

पुलिस के अनुसार पूर्व ग्राम प्रधान की मौत की सूचना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और पूर्व प्रधान के शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया जिसका परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध किया और हंगामा करना शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह