लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ली उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2019 20:15 IST

बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में कोश्यारी को पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, राज्य के कई मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देकोश्यारी सी विद्यासागर राव का स्थान लेंगे जो 2014 से राज्य के राज्यपाल थे। इससे पहले दिन में भाजपा नेता ने मध्य मुंबई में स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए थे।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ली।

बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में कोश्यारी को पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, राज्य के कई मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में मौजूद थे। कोश्यारी सी विद्यासागर राव का स्थान लेंगे जो 2014 से राज्य के राज्यपाल थे।

इससे पहले दिन में भाजपा नेता ने मध्य मुंबई में स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए थे। वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय भटट को इस संबंध में एक पत्र लिखकर कोश्यारी ने संवैधानिक जिम्मेदारी संभालने के मददेनजर उनसे इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

कलराज मिश्र सोमवार को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे

राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मिश्र रविवार को सांय 5.10 बजे राजकीय वायुयान से जयपुर पहुँचेंगे। मिश्र राजभवन के अतिथि गृह में रुकेंगे। मनोनीत राज्यपाल कलराज मिश्र 9 सितम्बर को दोपहर 1.10 बजे राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसकांग्रेसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी