लाइव न्यूज़ :

उप्र के पूर्व राज्य मंत्री शिवबालक पासी का निधन

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:46 IST

Open in App

रायबरेली (उप्र) 16 मई उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री व कांग्रेस नेता शिवबालक पासी का 81 वर्ष की आयु में शनिवार रात को निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, शिवबालक पासी डीह ब्लॉक के थौरी गांव के रहने वाले थे। बृहस्पतिवार की रात कांग्रेस नेता की तबीयत खराब हो गई तो परिवार के लोग उन्हें लखनऊ ले गए जहां अस्पताल में बिस्तर न मिलने की वजह से उन्हें अमेठी ले गए और सैदापुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।

पासी का शनिवार रात में निधन हो गया। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के काफी करीबी माने जाते थे।

पासी सलोन विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए। प्रदेश में कांग्रेस सरकार में वह राज्यमंत्री रहे। उनके निधन की सूचना पर क्षेत्रीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू